रामपुर: छेड़खानी और मारपीट करने में आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
रामपुर, अमृत विचार। छात्रा से छेड़खानी करने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष की युवती ने रास्ते में रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण का कहना है कि उसकी बेटी जीएनएम का कोर्स कर रही है। इस दौरान गांव का ही रहने वाला सचिन आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता है। उसको फोन करके परेशान करता है। जिसकी शिकायत युवती ने अपने पिता से की थी। जब युवती के पिता ने इस बारे में सचिन के पिता से शिकायत की तो आरोपी 11 अक्टूबर को ओमकार,कैलाश, मुनीश ने मेरे घर पर आ गए।
मुझे मेरी पत्नी को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं दूसरे पक्ष के ओर से दी तहरीर में नीरज ने आरोप लगाया है कि 11 अक्टूबर को घर से दुकान पर सामान लेने जा रही थी कि रास्ते में विशाल, विजयपाल, रिंकू और वीर सिंह ने मुझे रोक लिया। मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। विरोध करने पर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
