खबर का असर: संविदा कर्मचारियों से कमाई में अपना हिस्सा मांगने वाला टीजी-टू किया गया निलंबित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कार्मिशयल- 2 में सीबीगंज सबस्टेशन पर तैनात टीजी टू का पैसों के लेन-देन का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह कर्मचारियों से किसी काम के बदले लिए गए पैसों में अपने हिस्से की मांग कर रहा है। मामला उजागर होने के बाद अमृत विचार ने इस समाचार को प्रकाशित किया। जिसका असर ये हुआ कि अधिषासी अभियंता सत्येंद्र कुमार ने आरोपी टीजी टू को निलंबित कर दिया।

पूरे मामले में अधिषासी अभियंता सत्येंद्र कुमार ने बताया कि टीजी टू का ऑडियो वायरल हुआ था। वह काम के बदले संविदा कर्मचारियों से फोन पर किसी काम के बदले लिए गए पैसों में अपना हिस्सा मांग रहा था। साफ लग रहा है कि उसकी मंशा विभाग को वित्तीय हानि पहुंचाने की थी। लिहाजा प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर टीजी टू प्रफुल्ल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा निलंबित टीजी टू को सहायक अभियंता तृतीय, कमर्शियल वर्टिकल द्वितीय से संबद्ध किया गया है।

इससे पहले कुदेशिया फाटक के पास एक जगह पर बिजली का मामला पकड़े जाने पर पिछले दिनों टीजी टू ने 30 हजार रुपये लेकर मामले का निस्तारण किया था। वायरल ऑडियो संज्ञान में आने पर एसडीओ रोहित सिंह ने मामले की जांच शुरू कराकर सोमवार को टीजी टू को कार्यालय में तलब किया था। 

संबंधित समाचार