पुर्तगाल में यूपी का जलवा....Best Spiritual Tourism Destination का जीता अवार्ड
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग को सेवन स्टार्स लग्जरी हॉस्पिटैलिटी एंड लाइफस्टाइल अवार्ड्स 2025 में बेस्ट स्पिरिचुअल टूरिज्म डेस्टिनेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 11 अक्टूबर को पुर्तगाल में आयोजित समारोह में भारत के राजदूत पुनीत रॉय कुंदल ने उत्तर प्रदेश की ओर से ग्रहण किया।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि उत्तर प्रदेश की उस अनूठी पहचान को विश्व स्तर पर और सशक्त करती है, जिसके केंद्र में आस्था, भक्ति और दिव्यता की सदियों पुरानी परंपरा है। उन्होंने कहा कि राज्य तेजी से विश्व का अध्यात्मिक पर्यटन हब बन रहा है।
मंत्री ने बताया कि यह सम्मान राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन विकास की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य राज्य को एक प्रतिष्ठित वैश्विक पर्यटन गंतव्य बनाना है, जहां पर्यटक आध्यात्मिकता के साथ वेलनेस, ग्रामीण और ईको टूरिज्म जैसी विविधताओं का भी अनुभव कर सकें।"
सरकार आने वाले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं, आधारभूत संरचना और अभिनव पर्यटन पहलों का विस्तार करेगी, ताकि पर्यटकों का अनुभव और भी समृद्ध और यादगार बने।
ये भी पढ़े :
पॉक्सो एक्ट में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार.. UP STF ने इंदिरा नगर से किया अरेस्ट, गोंडा में नाबालिग को भगाने केस था दर्ज
