बाराबंकी : तीसरी शादी की तैयारी में पति, दूसरी ने खोला मोर्चा, उठाया यह बड़ा कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। दरियाबाद थाना क्षेत्र में दो शादियां कर चुका पति अब तीसरा ब्याह रचाने की तैयारी कर रहा है। दहेज को लेकर ससुराल से भगाई गई दूसरी पत्नी ने अब पति से मोर्चा लेते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी की रहने वाली विवाहिता शांति देवी ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका विवाह 7 दिसंबर 2021 को ग्राम गंगापुर मजरे इमिलिहा निवासी लालू प्रसाद पुत्र रामसागर के साथ हुआ।

शादी के कुछ समय बाद ही पति लालू प्रसाद, सास धनराजी, ससुर रामसागर तथा ननद संजू व पिंका द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। शांति देवी का कहना है कि वह उस समय गर्भवती थी और उसके पिता ने उसका भरण-पोषण किया।

बेटी होने के बाद जब वह पुनः ससुराल गई तो 8 अक्टूबर को उसे फिर से मारपीट कर भगा दिया गया। बताया कि पता चला है कि पहले भी एक विवाह कर चुके पति उसे छोड़ दिया और अब वह तीसरी शादी करने की तैयारी में है। विवाहिता ने अपने पति को धोखेबाज व जालसाज बताया है।

संबंधित समाचार