कानपुर में निकाय कर्मचारियों ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर किया काम

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नगर निगम में यूपी स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर बांधी काली पट्टी

कानपुर, अमृत विचार। 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को यूपी स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर निकाय कर्मचारी ने काला फीता बांधकर काम किया। कानपुर नगर निगम में भी कर्मचारी संघ के लोगों ने घूम-घूमकर कर्मचारियों और अधिकारियों को काली पट्टी बांधी।

महासंघ के प्रदेश महामंत्री रमाकांत मिश्र ने बताया कि मांग पत्र को लेकर 9 अक्टूबर को जीपीओ पार्क लखनऊ में धरना किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री  एवं नगर विकास मंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया। मांगों को लेकर नगर विकास विभाग ने 16 अक्टूबर को कर्मचारी प्रतिनिधियों को बुलाया है।

उन्होंने बताया कि 6 बार वार्ता हुई अब विश्वास उठ गया है। इसलिए निकाय के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि 16 अक्टूबर को सार्थक निर्णय ना होने पर 10 नवंबर 2025 के बाद अनिश्चितकालीन कार्यबंदी करने पर विवश होना पड़ेगा।

प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना हजारिया ने बताया की मांगों को लेकर नगर विकास मंत्री से मिला उनके द्वारा प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र भी भेजे गए लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसकी वजह से निकाय कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त होना स्वाभाविक है।

आज पूरे प्रदेश के निकाय कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कर अपने सीट पर बैठकर काम किया। इस दौरान देवीदीन भाऊ, नीलू निगम, संजय हजारिया, रामगोपाल चौधरी, मुन्नी लाल, दिलीप तांबे, सुनील निगम, राहुल हजारिया पंकज शुक्ला, पप्पू गुप्ता आदि लोग रहे।

संबंधित समाचार