लखनऊ : काला फीता बांध कर्मचारियों ने शुरू किया काम
लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेशभर के निकाय कर्मचारियों ने सोमवार से काला फीता बांधकर काम शुरू कर दिया है। कर्मचारी 16 अक्टूबर तक विरोध का यही तरीका अपनायेंगे। उसके बाद भी यदि उनकी 13 सूत्रीये मांग पूरी नहीं होती है, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू कर सकते हैं।
दरअसल, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्रामीण स्थानीय निकाय के कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से पूरी नहीं हो रही है। यह हाल तब है जब कर्मचारियों ने इसके लिए कई बार आंदोलन किया। मंत्री व अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्या बताई, लेकिन जिम्मेदारों ने कोई निर्णय नहीं लिया। इतना ही नहीं शासन स्तर पर हुई बैठकों की कार्यवृत्त भी जारी नहीं हुई।
कर्मचारियों की समस्या उठाने वाले संगठन उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शिश कुमार मिश्रा ने कहा है कि मंत्री और अधिकारियों से इतनी बार बात होने के बाद भी कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया है। कालाफीता बांधकर हम सरकार का ध्यान आकर्षण करायेंगे। 16 अक्टूबर को एक बार फिर हमलोंगों नगर विकास विभाग ने बुलाया है। यदि उस दिन भी कर्मचारियों की मांगों को लेकर ठोस निर्णय नहीं होता है, तो 10 नवंबर के बाद कार्यबंदी पर विवश होना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि आज नगर निगम मुख्यालय सहित सभी जोन कार्यालयों ,आर आर,उद्यान में भी कर्मचारियों ने काला फीता बांध कर विरोध प्रकट किया। जिसमें मुख्य रूप से सै.कैसर रजा,आनन्द मिश्र रामकुमार रावत, जितेन्द्र सि़द्धार्थ, विजय यादव, बिन्दू सिंह ,कबीर दास, संजय चन्द्रा,विष्णु तिवारी,ओम प्रकाश उप्रेती,सुनीता तिवारी,आनन्द सिन्हा,पियूष शुक्ला,खुशी पान्डे,सोनम वर्मा,राजकुमार, सर्वेश पाल,बचान सिंह, गोमती त्रिवेदी,मनोज वर्मा,चन्द्र मोहन,हरिशंकर पान्डे,विजय शंकर पान्डेय, राशिद अकरम, रिषी धानुक, कुसुम,कुंवर जय सिंह, नितिन त्रिवेदी,आकाश गुप्ता,संतोष श्रीवास्तव, सुधाकर मिश्र, शैलेन्द्र तिवारी,अमरेन्द्र दीक्षित, राकेश तिवारी अनिल शुक्ला,योगेश कुमार, आर पी सिंह, संतोष अरुना,अक्क्षत बंसल,अमित सिंह, अखिलेश सिंह, सतीश कुमार सिंह, धीरेन्द्र विक्रम सिंह, पंकज अवस्थी,धीरेन्द्र यादव, अब्दुल रशीद, कुलदीप चौधरी,संजय श्रीवास्तव, दीपक शर्मा,राजीव रत्न राय, मो.रेहान, सागर दास,वीरेन्द्र कुमार, शम्भू तिवारी,ऋषी कुमार, सुशील कुमार ,आनन्द गौतम, विजेंद्र रावत आदि सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।
कर्मचारियों की मांग
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा ने बताया कि अकेंद्रियत सेवानियमावली का प्रख्यापन नहीं किया गया है, दैनिक वेतन भोगी, तदर्थ एवं संविदा कर्मचारियों का विनियमतीकरण नहीं हो पाया है, कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है,राज्य कर्मचारियों के समान वेतन भत्ते तो दूर की बात है,आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन वृद्धि, सेवा सुरक्षा, ईपीएफ, ईएसआई की नई दर को लागू नहीं किया जा रहा है, वेतन विसंगतियां, पुरानी पेंशन बहाली समेत 13 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर पूरे प्रदेश का निकाय कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम कर रहा है।
