बाराबंकी : कपड़ा व्यापारी ने गोली मारकर की आत्महत्या, छोड़ा तीन पन्नों का सुसाइड नोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी/अमृत विचार। बाराबंकी शहर में सोमवार को एक कपड़ा व्यापारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर कोतवाली नगर पुलिस मौजूद है।

लक्ष्मणपुरी कॉलोनी निवासी व्यापारी नीरज जैन मूल रूप से सरावगी मोहल्ले के रहने वाले थे और फिलहाल किराए के मकान में रह रहे थे।घटना के वक्त वह घर पर अकेले थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो नीरज खून से लथपथ पड़े मिले।

नीरज जैन मशहूर कल्पना साड़ी सेंटर के मालिक व कल्पना मॉल के मालिक पवन जैन उर्फ डब्बू जैन के छोटे भाई थे। बताया जा रहा है कि नीरज आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर और तीन पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया है। सूत्रों के मुताबिक मृतक ने सुसाइड नोट में लेनदेन और आर्थिक तनाव का जिक्र किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार