पशुधन विकास परिषद के पूर्व सीईओ पर फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज : योजनाओं के धन में हेराफेरी का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद के पूर्व सीईओ डा. नीरज गुप्ता के खिलाफ फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपये की हेराफेरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। वर्तमान में सीईओ प्रमोद कुमार सिंह ने हसनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूर्व सीईओ पर सरकारी संपत्तियों व वाहनों का प्रयोग निजी हित में करने, योजनाओं के धन का दुरुपयोग करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बादशाहबाग गोकरननाथ रोड स्थित पशुधन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने हसनगंज थाने में पूर्व सीईओ डॉ. नीरज गुप्ता के खिलाफ फर्जीवाड़े व घोटाले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व सीईओ डॉ. नीरज गुप्ता ने अपने पद पर रहते हुए वित्तीय अनियमितताओं व शासकीय धन व संपदा का निजी हित में प्रयोग किया। पूर्व सीईओ के खिलाफ विभागीय जांच कराई गई। जिसमें वह दोषी पाये गये।

इसी आधार पर उच्चाधिकारियों ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया था। जांच में सरकारी धन व संपदाओं का निजी प्रयोग, तय यात्रा भत्ता से अधिक का भुगतान, कोटेशन के अधार पर किराये के वाहन का अनुबंध व नियम विरुद्ध तरीके से अनुबंध का विस्तार कर फर्म के प्रतिमाह भुगतान किया, पूर्व संचालित योजनाओं की बची हुई धनराशि को बिना अधिकारियों के अनुमोदन के खर्च करना, शासकीय धनराशि से खरीदे गये सामान को कार्यमुक्त होने के बाद बाद साथ ले जाने का आरोप है। हसनगंज इंस्पेक्टर चितवन कुमार के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज