रामपुर : विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को केमरी में पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से वह जेल चला गया। पुलिस काफी समय से आरोपी को तलाश कर रही थी।    

30 मार्च 2024 को अमृतपाल सिंह पुत्र लखविंदर , रमनदीप कौर पुत्री लखविंदर सिंह, लखविंदर सिंह निवासी ग्राम मुकरन्दपुर थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत के खिलाफ न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर कूट रचित फर्जी  वीजा देकर 21,00000 ठग लिए थे। मांगने पर आरोपी को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस आरोपी को तलाश रही थी। सोमवार को पुलिस ने अमृत पाल  को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से वह जेल चला गया।

संबंधित समाचार