लखनऊ में बरामद 19 कुंतल पटाखा... नगराम-निगोहां में छापेमारी, अवैध भंडारण पर कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ,अमृत विचार: एसीपी मोहनलालगंज के नेतृत्व में नगराम व निगोहां इलाके में पटाखों के अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। सोमवार को निगोहां कस्बा में पटाखा कारोबारियों के तीन घरों में छापे मारे, वहां से से 19 कुंतल पटाखा बरामद किया गया है। तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के नेतृत्व में एसओ निगोहां अनुज तिवारी व नगराम पुलिस टीम के साथ कस्बे में तीन घरों में छापेमारी की । जहाँ दो घरों से सूतली बम सहित 19 कुंटल से पटाखे बरामद किए गए। पटाखा कारोबारी आबादी के बीच घरों में पटाखों का भंडारण कर रखा है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

हिरासत में लिए गए लोगों के पास से लाइसेंस नही मिला। पुलिस के मुताबिक आसपास के जिलों से पटाखा लाकर अवैध रूप से घनी आबादी में भंडारण कर रखा था। एसीपी के मुताबिक पटाखों के अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़े :

UP में मीट कारोबारी के 30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी, 1000 करोड़ का बिसनेस...ठिकानों को खंगाल रहे आयकर अधिकारी

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता