साल भर से बंद पड़ा थीम पार्क.. मायूस हो लौट रहे विजिटर, अधिकारियों ने दिए आम लोगों के लिए खोलने के निर्देश
कानपुर, अमृत विचार। इंदिरा नगर में बने रेन वाटर हारवेस्टिंग थीम पार्क को बिना तैयारी के केडीए ने साफ-सफाई कराकर दर्शकों के लिए खोल दिया है। यहां सुबह-शाम विजिटर तो पहुंच रहे हैं, लेकिन वर्षा जल संचयन का पाठ पढ़ाने के लिए बने म्यूजियम व मशीनों को बंद देखकर मायूस लौट रहे हैं। आम लोगों के लिए सुबह 9 से शाम 5 बजे तक पार्क को खोला जा रहा है। खास दिनों में देर रात तक भी पार्क को खोला जा रहा है।
2.jpg)
इस समय में आने वाले लोग टहलकर वापस हो जा रहे हैं। स्टॉफ, बिजली व अन्य कनेक्शन न होने की वजह से पार्क अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पा रहा है। शहर के कल्याणपुर के इंदिरा नगर में बने प्रदेश का पहले रेन वाटर हार्वेस्टिंग थीम पार्क को दीमक लग गई है। ट्रायल के बाद कुछ दिन पार्क चला जिससे के बाद यह बंद हो गया। यहां लगे उपकरणों तक करंट नहीं पहुंचा, सोलर पैनल का काम भी नहीं हो पाया।
2.jpg)
जिसकी वजह से रोबोट, बोलने वाला कृत्रिम पेड़ व अन्य मशीने बंद हो गईं। केडीए अधिकारियों ने यहां पर निरीक्षण कर जल्द ही पार्क को शुरू करने के निर्देश दिये थे लेकिन, जिसे करीब 3 वर्षों के बाद बिना मशीनों को शुरू कराए ही खोल दिया गया। केडीए की ओर से रखे गए प्राइवेट सुपरवाइजर पंकज ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर पार्क को आम लोगों के लिए खोला गया है। लेकिन, यहां अभी मशीनों को शुरू नहीं किया गया है।
3.jpg)
जो लोग पार्क घूमने आते हैं वह टहलकर वापस हो जाते हैं। वर्षा जल संचयन का पाठ पढ़ाने के लिए बने कॉन्सेप्ट को अभी शुरू नहीं किया गया है, इसलिए जो लोग आते हैं वह इसे शुरू करने की मांग करते हैं। पार्क के गेटकीपर अमन पांडेय ने बताया कि दूर-दूर से लोग पार्क को देखने आ रहे हैं, लेकिन मशीनों को बंद देखकर वापस हो जाते हैं। पार्क में कैफेटेरिया भी बंद है। बताया कि दिनभर में लगभग 50 लोग पार्क में पहुंच रहे हैं।
2022 में थीम पार्क का हुआ था ट्रायल
थीम पार्क का निर्माण रैमकी कंपनी ने किया है। जुलाई 2022 में थीम पार्क का ट्रायल शुरू किया गया। इसके बाद पार्क में आम लोग आने लगे। लेकिन, बिजली का कनेक्शन न होने व अन्य सुविधाओं के आभाव में पार्क के मेन गेट पर ताला लगा दिया गया था। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर विभाग ने संसाधन तो लगा दिये लेकिन सब बंद पड़ा हुआ है। पार्क में लगे फव्वारे भी पानी न होने के कारण बंद हैं।
पार्क के रख-रखाव को 19 लाख का टेंडर
पिछले कई वर्षों से जंगल बना थीम पार्क के रख-रखाव और कमियों को दूर करने के लिये 19 लाख रुपये का टेंडर कराया गया। ताकि यहां पर्यटन को बढ़ाया जा सके। प्राइवेट कंपनी पार्क को चला रही है।
4436 वर्गमीटर भूमि पर बना थीम पार्क
थीम पार्क 4436 वर्गमीटर भूमि पर बना है। थीम पार्क के विस्तृत प्रचार-प्रसार के लिए शहर में मुख्य चौराहों पर साइनेज बोर्ड लगाये जाने के साथ ही छात्र-छात्राओं को यहां रोस्टर वार घुमाने और जानकारी देने की भी योजना थी, लेकिन इसपर एक कदम भी अधिकारी आगे नहीं बढ़े हैं।
यह भी बनाया गया
प्लैट रूफ, एफआरपी गटर, जीआई गटर, हारवेस्टिंग पिट, वाटर वाइस गार्डेन, पौधो के साथ राश्रि चक्र पार्कजो (जोडियक पार्क), पीवीसी गटर
नंबर गेम
50 से अधिक विजिटर रोजाना पार्क में पहुं रहे
8 करोड़ रुपये से पार्क किया गया तैयार
8 तरीकों से पानी को बचाने के उपाय बताने को लगे उपकरण
