रामपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर बाइक सवार महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टांडा (रामपुर) अमृत विचार। धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि महिला का दामाद जख्मी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दढ़ियाल चौकी क्षेत्र के गांव मुकटपुर के निकट पुलिया पर हुए हादसे में मझरा धीमरखेड़ा निवासी मुन्नी देवी 61 की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका मुन्नी देवी अपनी बेटी के घर मुकुटपुर आई हुई थी, मंगलवार को दामाद पप्पू मोटरसाइकिल पर अपनी सास को लेकर उसके गांव धीमरखेड़ा छोड़ने जा रहा था। मुकटपुर मोड़ के पास पुलिया पर सामने से आ रही धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर पड़ी, जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल अवस्था में युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।

संबंधित समाचार