प्रतापगढ़ : स्वर्ण पदक हासिल करने वाली स्नेहा बनीं प्राचार्य, छात्रों को किया प्रोत्साहित
मिशन शक्ति के तहत पीबीपीजी कॉलेज में छात्रा को दायित्व देकर प्राचार्य ने किया स्वागत
प्रतापगढ़, अमृत विचार। पीबीपीजी कॉलेज प्रतापगढ़ सिटी में नारी सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए मंगलवार को एक छात्रा को प्राचार्य बनाया गया। परास्नातक हिंदी में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली छात्रा स्नेहा यादव ने प्राचार्य के रूप में अपने सभी दायित्वों को समझा।
कॉलेज में अध्ययनरत छात्र - छात्राओं से बात कर उनको प्रोत्साहित किया। कॉलेज में अनुशासन के साथ स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। प्राचार्य प्रो.अमित कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह पहल नारी सशक्तीकरण व बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए की गई।
डॉ. श्रद्धा श्रीवास्तव,मुख्य कुलानुशासक डॉ. राजीव कुमार सिंह एवं मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. वंदना सिंह के साथ महाविद्यालय में भ्रमण कर कक्षाओं का संचालन देखा। इस दौरान डॉ. प्रीति श्रीवास्तव,प्रीति सिंह,रवि प्रकाश सिंह,रचना सिंह,कार्यालय अधीक्षक संतोष सिंह,बालेंदु सिंह,संदीप मौर्य आदि मौजूद रहे।
