Samsung Galaxy Tab A7: पावरफुल बैटरी और प्रीमियम लुक से लैस है यह टेबलेट
इंडिया के टैबलेट बाजार में सिर्फ सैमसंग ही ऐसी कंपनी है जो समय-समय पर नए टैबलेट को पेश कर ग्राहकों को नए विकल्प उपलब्ध कराती रहती है। हालांकि कुछ महीने पहले कंपनी ने महंगे गैलेक्सी टैब एस7 को पेश किया था। वहीं अब सस्ते 4जी टैब गैलेक्सी टैब ए7 को भी लेकर आ गई है। …
इंडिया के टैबलेट बाजार में सिर्फ सैमसंग ही ऐसी कंपनी है जो समय-समय पर नए टैबलेट को पेश कर ग्राहकों को नए विकल्प उपलब्ध कराती रहती है। हालांकि कुछ महीने पहले कंपनी ने महंगे गैलेक्सी टैब एस7 को पेश किया था। वहीं अब सस्ते 4जी टैब गैलेक्सी टैब ए7 को भी लेकर आ गई है। हालांकि इस टैबलेट को आए हुए अभी थोड़ा समह हो गया है लेकिन फिर भी हमने इसका रिव्यू किया क्योंकि आज 20,000 रुपये के बजट में बहुत कम टैबलेट उपलब्ध हैं और यह उनमें से एक है। हमारे पास Samsung Galaxy Tab A7 वाई-फाई वेरियंट आया था जो कि 16,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, टैब का 4G वेरिएंट 21,999 रुपए का है। तो चलिए बताते हैं कि यह टैबलेट कितना उपयोगी है।
डिजाइन
सबसे पहले डिजाइन से शुरुआत करते हैं। Galaxy Tab A7 के डिजाइन के मामले में नयापन ज्यादा नहीं है। यह टैब देखने में पुराने मॉडल की तरह ही लगता है। इसके फ्रंट में डिसप्ले के चारों ओर मोटो बेजल्स दिखाई देंगे। आम तौर पर टैबलेट में कैमरे को वर्टिकल शेप में रखा जाता है लेकिन इस बार कंपनी ने दाईं ओर बीच में दिया है। हालांकि ऐसे में कैमरे का उपयोग और बेहतर हो जाता है। यदि आप इसमें वीडियो चैट कर रहे हैं या फिर आॅनलाइन क्लासेज़ ले रहे हैं तो ज्यादा मज़ा जाएगा।
टैबलेट में पावर और वॉल्यूम बटन राइट में ऊपर की ओर प्लेस किया गया है। परंतु वॉल्यूम बटन के ऊपर पावर बटन देने की वजह से कई बार मुझे थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सिम कार्ड/मेमोरी ट्रे को लेफ्ट में नीचे हैं। बैक पैनल की बात करें तो इसमें लेफ्ट कॉर्नर में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ फ्लैश लाइट नहीं है। कंपनी ने इस टैब की बॉडी सॉलिड मेटल की है जो कि एल्यूमीनियम है। मेटल बॉडी होने के बाद भी ग्रिपिंग अच्छी बनती है। इस टैब में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है और 3.5एमएम हेडफोन जैक भी दिया गया है जो कि नीचे में बिल्कुल बाईं ओर है।
