Bareilly : बवाल के आरोपी जिला बदर आशू को बरेली पुलिस ने पीलीभीत की सीमा में छोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में लगातार अपराध करने वाले जोगीनवादा निवासी आसिफ अली उर्फ आशू को छह माह के लिए कोर्ट ने जिला बदर किया है। इस पर बारादरी पुलिस आरोपी को मंगलवार को पीलीभीत जिले में छोड़ कर आई है। अगर वह छह माह के अंदर जिले में प्रवेश करता है तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। आशू के खिलाफ छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि जोगी नवादा निवासी आसिफ के खिलाफ पहले गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। उसके बाद मंगलवार को कोर्ट ने उसे छह माह के लिए जिला बदर घोषित कर दिया। पुलिस ने आदेश का तामीला कराते हुए उसे बरेली से पीलीभीत की सीमा पुलिस चौकी शाही थाना जहानाबाद पर छोड़ा गया। 

उसे साफ हिदायत की गई कि निष्कासन अवधि छह माह के पहले अगर वह किसी भी दशा में जिले की सीमा में प्रवेश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार