मैनपुरी में तेल के नाम पर बेचा जा रहा ज़हर.. राजा मंडी में खाद्य विभाग का छापा, 35 ड्रम तेल सीज
मैनपुरी। मैनपुरी जिले में शासन के निर्देश पर नकली खाद पदार्थों और मिलावटी तेल के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में मंगलवार की रात जिला प्रशासन की टीम ने मोनू राठौर की फर्म पर छापा मारकर 35 ड्रम सरसों का तेल सीज किया। यह कार्यवाही जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वेता सैनी ने आज बताया कि मैनपुरी की राजा मंडी में मंगलवार की रात खाद्य विभाग की टीम ने नकली तेल की सूचना पर छापा मारा।
राठौर ऑयल मर्चेंट के यंहा मारे गए छापे में 35 ड्रम सरसों का तेल मिला। सरसों का तेल पैकेजिंग में नहीं था,जबकि शासन से खुले तेल की बिक्री पर रोक है। 35 ड्रम तेल सीज कर दिया गया है और नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जिलाधिकारी को छापे की रिपोर्ट दी गयी है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्दश पर नकली खोया,पनीर,दूध व अन्य खाद्य पदार्थों की बरामदगी के लिए छापे मारे जा रहे हैं,और भारी मात्रा में बरामद नकली खाद्य पदार्थो को नष्ट कराया गया है।
ये भी पढ़े :
