कानपुर में मजदूर ने दी जान: फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का आरोप 'कर्ज के बोझ से था परेशान'

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

कानपुर, अमृत विचार। पनकी में सूदखोर के तगादे से परेशान होकर मजदूर ने तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साइट पर काम के दौरान साथी मजदूर को चाय लेने के लिए भेज दिया। इसी बीच अकेला होने पर खुद फंदे से लटक गया। लौटने पर साथी सन्न रह गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। परिजनों ने सूदखोर पर परेशान करने का आरोप लगाया है। 

सचेंडी के बछऊपुर निवासी 30 वर्षीय कपिल कुमार मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी रोशनी और पांच बच्चे हैं। साले महेंद्र ने बताया कि रोशनी और बच्चों के बीमार होने पर कपिल कुमार ने गांव के ही रहने वाले राहुल से मदद मांगी थी। उसके माध्यम से ही परिजनों का इलाज कराने के लिए 10 हजार रुपये का कर्ज लिया था। राहुल ने पैसे मांगे तो उसने मोहलत के साथ अपनी मजदूरी बताई, लेकिन वह नहीं माना। इस पर कपिल परेशान था। 

मंगलवार को वह पनकी नहर साइट पर एक मकान में मजदूरी करने गया था। तभी उसने अपने साथी मजदूर को चाय लाने के लिए भेज दिया। अकेला होने पर खुद चौखट पर बिजली का तार बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथी के लौटने पर परिजनों व पनकी पुलिस को घटना का पता चला। रोते-बिलखते घरवाले मौके पर पहुंचे। राहुल पर आरोप लगाया है। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

कानपुर: जीन्स-टीशर्ट और चप्पल पहनकर कार्यालय नहीं आ सकेंगे नगर निगम कर्मचारी, बैठक कर नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

संबंधित समाचार