विवाहिता को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी: बाराबंकी के जहांगीराबाद में हुई घटना, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता को ब्लैकमेल किया गया। पचास हजार रुपये न देने पर सामूहिक दुराचार की धमकी दी गई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को बताया कि घटना 10 अक्टूबर को देर रात की है। 

आरोपी निर्मल यादव घर में घुस कर उससे कहा कि वह उसके साथ फिर से दुराचार करेगा और पुराने कथित अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 50,000 रुपये की मांग करने लगा। महिला ने बताया कि पहले भी उनसे वीडियो हटाने के नाम पर 45,000 रुपये लिये जा चुके हैं। 

युवती के विरोध करने पर आरोपी ने बदसुलूकी की और उसके झुमकी व बुन्दा नोच लिया। और धमकाया भी कि अगर उसने किसी को भी उसके बारे में बताया तो वह ऐसा फिर से करेगा और उसका वीडियो वायरल कर देंगे। शिकायत करने पर उसे व उसके परिजनों की हत्या की भी धमकी दी गई। बताया कि आरोपी दबंग किस्म का है और उसकी धमकियों से वह काफी डरी-सहमी हुई है। 

दिवाली पर फ्री गैस सिलेंडर, लाइव प्रसारण के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, पात्र परिवारों को रिफिल पर सब्सिडी

 

 

संबंधित समाचार