पर्यावरण संरक्षण: बायो डायवर्सिटी पार्क में दिखेंगे प्रकृति के रंग, मुस्कुराएंगे फूल-पत्ते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम ट्रांसपोर्ट नगर के पास बॉयो डायवर्सिटी पार्क का निर्माण कराएगा, जो पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगा। जिसकी डीपीआर तैयार कर ली गई है। जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।

निगम अफसरों के अनुसार इस पार्क को विकसित करने के लिए शासन स्तर से 10 करोड़ रुपये का बजट जारी हो गया है। इस अनोखे पार्क के निर्माण में कंक्रीट इस्तेमाल नहीं होगा। उसके स्थान पर बांस, घास, लकड़ी का उपयोग कर पार्क को विकसित कर इको फ्रेंडली बनाया जाएगा। इसमें 100 साल से अधिक के वृक्षों के छोटे पौधे और बाउंड्रीवाल बोगन बहेलिया की बेलों और बांस की मदद से तैयार होगी। पार्क में प्रवासी पक्षियों का बसेरा होगा। 

उनके ठहराव के लिए एक विशेष नेक्स्ट जोन के साथ ही घास भी लगाई जाएगी। वहीं, लोगों का ध्यान आकर्षित के लिए जल सरंक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए पार्क में वाटर आयरलैंड भी होंगे। अफसरों ने बताया कि कई कंपनियों ने इस पार्क को विकसित करने के लिए नगर निगम से संपर्क किया है। जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निर्माण कार्य तय समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 20 एकड़ भूमि पर यह पार्क बनाया जाएगा। निरीक्षण कर भूमि चिह्नित कर ली गई है।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य 10 करोड़ के बजट से बॉयो डायवर्सिटी पार्क विकसित किया जाएगा। खास बात ये है कि इस पार्क के निर्माण में कंक्रीट का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। डीपीआर तैयार हो गई है। यह मंडल का पहला ऐसा पार्क होगा जो कंक्रीट मुक्त होगा।

संबंधित समाचार