लखनऊ, रायबरेली-उन्नाव बॉर्डर पर बड़ी छापेमारी, सई नदी किनारे से 80 लीटर कच्ची शराब बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचारः लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव जनपदों में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत गुरुवार को संयुक्त आबकारी टीमों ने बड़ी कार्रवाई की। आबकारी आयुक्त के आदेश पर लखनऊ जोन के संयुक्त आबकारी आयुक्त और उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया गया।

इस संयुक्त अभियान में लखनऊ से आबकारी निरीक्षक राम श्याम त्रिपाठी (क्षेत्र-3), राहुल सिंह (सेक्टर-11) और अखिलेश कुमार (क्षेत्र-2) अपनी टीमों के साथ शामिल रहे। उन्नाव से निरीक्षक निशांत सिंह (क्षेत्र-4, पूर्वा) और रायबरेली से निरीक्षक रॉबिन आर्या (क्षेत्र-2, बछरावां) अपनी टीमों के साथ मौजूद थे।

छापेमारी सई नदी के किनारे और आसपास के जंगल व बगीचों के संदिग्ध स्थलों पर की गई। दबिश के दौरान लगभग 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि 500 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया। जिला आबकारी अधिकारी करूणेन्द्र सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत नियमानुसार केस दर्ज किया गया और आवश्यक विधिक प्रक्रिया अपनाई गई।

 

ये भी पढ़े : 

यूपी पुलिस कंप्यूटर ग्रेड-ए की सीधी भर्ती, एक और दो नवंबर को कड़े पहरे में होगी परीक्षा 

संबंधित समाचार