जरूरत समझे और बनाए जीवन शैली स्मार्ट...AI है ना, इस दिवाली स्मार्ट डिवाइस से करे बिजली की बचत

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचारः समय के साथ न केवल जीवनशैली में बदलाव आया है, बल्कि घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी अब हाईटेक हो चुके हैं। एआई से लैस ये स्मार्ट डिवाइस न सिर्फ बिजली की बचत करते हैं, बल्कि उपकरणों की कार्यक्षमता भी कई गुना बढ़ा देते हैं। यह नवीनतम एआई प्रणाली ऐसी-वैसी नहीं है। आपकी जरूरत को समझती है और फिर आवश्यकता के मुताबिक काम करती है। डिजाइन देखिए जेब में हाथ डालिए या फिर मोबाइल पर ऑनलाइन भुगतान कीजिए और खरीद लीजिए।

मोबाइल से ऑपरेट करें फ्रिज

एआई आधारित फ्रिज से 30 प्रतिशत तक बिजली की बचत की जा सकती है। घर से बाहर हैं, तो यह फ्रिज मोबाइल एप से भी ऑपरेट कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर नोटिफिकेशन मिलते हैं और फ्रिज को रिमोट से बंद किया जा सकता है, जिससे खराब होने की संभावना कम हो जाती है। कौन सा पार्ट खराब है, अब यह जानकारी भी स्मार्ट एआई तकनीक से तुरंत मिल जाती है। स्मार्ट एनर्जी मोड, होम केयर, स्मार्ट फॉरवर्ड और ट्विन कूलिंग जैसे फीचर्स से भोजन को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है।

एआई वाशिंग मशीन: खुद समझे कपड़ों की जरूरत

जतिन जौहर बताते हैं कि बाजार में ऐसी वाशिंग मशीनें उपलब्ध हैं जो कपड़ों के वजन और गंदगी को पहचानकर खुद ही पानी, डिटर्जेंट और वॉश टाइम सेट कर लेती हैं। एआई टच पैनल की मदद से वॉश साइकिल और अन्य फीचर्स को ऑपरेट करना बेहद आसान हो गया है। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि बिजली और पानी की भी बचत होती है। कुछ कंपनियां अब वाशिंग मशीन पर 20 वर्ष की वारंटी भी दे रही हैं, जो इनकी गुणवत्ता को दर्शाता है।

एलईडी टीवी में एआई की धूम

आज के समय में फुल एचडी, 4के, क्यू एलईडी टीवी और ओएलईडी की मांग सबसे अधिक है। अब एलईडी टीवी में एआई टेक्नोलॉजी को जोड़ दिया गया है। जिससे यह पुरानी फिल्मों को भी नए और आकर्षक अंदाज में दिखाता है। एआई साउंड सिस्टम की मदद से आवाज को बेहतर और रोचक बनाया गया है, जिससे घर पर ही थिएटर जैसा अनुभव मिलता है।

कीमत और साइज के अनुसार उपलब्ध एलईडी

एलईडी साइज शुरुआती कीमत

43 इंच 22,000 से शुरू
98 इंच 3,00,000 से शुरू

मोबाइल बिक्री पूरे रंग में, जोरदार कारोबार

सामान्य माह में लखनऊ में मोबाइल का करीब 80 से 100 करोड़ का कारोबार होता था। अक्टूबर माह में अब तक लखनऊ में मोबाइल बिक्री 150 करोड़ तक पहुंच गई, जो सामान्य दिनों और महीनों की अपेक्षा बेहतर है। अभी तो त्योहारी सीजन शुरू हुआ है। बिक्री का आंकड़ा और बढ़ेगा। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट से कारोबार अच्छा होने की खबर है। एआई टेक्नोलॉजी से लैस घरेलू उपकरण न केवल सुविधा बढ़ा रहे हैं, बल्कि बिजली, पानी और समय की भी बचत कर रहे हैं। दिपावली जैसे त्योहारों के समय इनकी मांग और अधिक बढ़ जाती है, जिससे साफ है कि उपभोक्ता अब स्मार्ट विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।-नीरज जौहर, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश मोबाइल एसोसिएशन

 

ये भी पढ़े : 

यूपी पुलिस कंप्यूटर ग्रेड-ए की सीधी भर्ती, एक और दो नवंबर को कड़े पहरे में होगी परीक्षा 

 

संबंधित समाचार