Moradabad: प्रेमिका से जबरन निकाह कराने पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान
ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में प्रेमिका से जबरन निकाह कराने के विवाद में युवक ने शुक्रवार को जंगल में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों में कोहराम मच गया । परिजनों ने प्रेमिका पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी सुरजन नगर क्षेत्र के गांव लालापुर पीपलसाना निवासी 26 वर्षीय दानिश अंसारी पुत्र खलील अहमद 3 महीने पूर्व ही 5 वर्ष के बाद सऊदी अरब से मेहनत मजदूरी कर अपने घर आया था ।बताया जाता है कि गांव की ही नजराना नमक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है सऊदी अरब से लौटे दानिश के साथ 13 अक्टूबर की रात को नजराना के परिवार ने जबरन निकाह कर दिया। जबकि दानिश 10 दिन का समय शादी करने के लिए मांग रहा था ताकि उसके बाहर गए पिता लौट आयें । लेकिन युवती के परिजन व अन्य ने बिना परिवार की सहमति के जबरन निकाह करा दिया ।
बताया जाता है कि शुक्रवार की सवेरे युवती के परिजनों ने उसके घर पर पहुंचकर उसके परिजनों को बुरा भला कहा जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया । अपनी व परिजनों की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सका । घर से निकल कर जंगल की ओर गया और अपने खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ मे खांसी का फंदा लटका कर आत्महत्या कर ली । दानिश को घर में न देख परिजनों ने उसकी तलाश की वही उसकी लाश यूकेलिप्टस के पेड़ पर फंदे से लटकी मिली।
मृतक की मां रहीसा बेगम का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या की गई और लाश को पेड़ से लटकाया गया। पुलिस ने शव पेड़ से उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची । फरॅरेसिस टीम मे अस्पताल में पहुंचकर जांच पड़ताल की । मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था । करीब 15 दिन के बाद उसे सऊदी अरब जाना था । छोटे भाई मुर्सलिम आजम, बहन गुलफसा, साहिबा अन्य परिजनों का बुरा हाल था । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
