बेसिक शिक्षा विभाग : मानदेय न मिलने से खटाई में त्योहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कार्यालय संवाददाता, बाराबंकी, अमृत विचार : दीपावली पर्व सिर पर होने के बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग के आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारियों को मानदेय न मिलने से उनका त्योहार खटाई में पड़ता दिख रहा है।

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि शासन ने मई से लेकर अक्टूबर तक का बजट जारी कर दिया है इसके बावजूद सितंबर माह का मानेदय नहीं दिया गया है। जबकि दीपावली पर्व में समय बाकी नहीं बचा है।

मानदेय न मिलने पर पर्व की खुशी फीकी रह जाएगी। विभाग में संपर्क करने पर बताया जा रहा कि मानदेय के मद में बजट नहीं उपलब्ध है जबकि शासनादेश के अनुसार बजट पहले से ही जारी है। कर्मियों की मांग है कि मानदेय शीघ्र दिलवाया जाए। इस बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव का कहना है कि मानदेय न मिलने के बारे में जानकारी नहीं है, वास्तविक स्थिति पता की जाएगी।

यह भी पढ़ें : बाराबंकी : 51 सौ दीपों से रोशन हुआ शिवधाम, सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र

संबंधित समाचार