Bareilly: दुकान पर कम मिला राशन...एक्शन में आपूर्ति विभाग, कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राशन की कालाबाजारी की सूचना पर आपूर्ति विभाग की टीम ने कटरा चांद खां में दुकान में छापेमारी की। इस दौरान दुकान में राशन कम पाया। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजकर कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जिला पूर्ति कार्यालय में शिकायत मिली कि पुराना शहर के कटरा चांद खां में राशन की दुकान पर कार्डधारकों को राशन का वितरण नहीं करके कालाबाजारी की जा रही है। जिसके बाद आपूर्ति विभाग की टीम ने दुकान पर जाकर राशन का स्टॉक चेक किया। दुकान पर उचित दर विक्रेता महनाज के पति मुनीश अहमद और भाई तसलीम मिले।

 टीम ने राशन का वितरण देखने के साथ ही स्टॉक चेक किया तो कुल 23 कट्टे गेहूं और 90 कट्टे चावल कम पाए गए। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि टीम को चेकिंग के दौरान कटरा चांद खां में राशन की दुकान पर राशन कम मिला है। जिसके बाद कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

संबंधित समाचार