UP : सहकारिता विभाग के अधिकारियों को मिली पदोन्नति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राज्य ब्यूरो, लखनऊ, अमृत विचार : सहकारिता विभाग की ओर से विभाग में विभिन्न पदों पर पदोन्नति पाने वालों की सूची जारी की गई है। संयुक्त आयुक्त व संयुक्त निबंधक से अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक और उपायुक्त एवं उप निबंधक पद से संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक जबकि, सहायक आयुक्त सहकारिता से उपायुक्त एवं उपनिबंधक पदों पर पदोन्नति पाने वालों की लिस्ट सामने आयी है। 

इस क्रम में उदय भान, कल्पना लाल, संजीव कुमार राय, राजेश कुमार सिंह, दीपक सिंह, आरएस सेंगर, अशोक कुमार, आदित्य कुमार दुबे को अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकारिता के पद पर पदोन्नति दी गई। साथ ही 11 उप आयुक्त एवं उप निबंधकों को संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक के पदों पर पदोन्नति मिली है। इसमें अभय सिंह, अनूप कुमार द्विवेदी, रत्नाकर सिहं, वीर विक्रम सिंह, प्रमोद वीर आर्य, आलोक कुमार सिंह, सोमी सिहं, विकास कुमार, अरूणाक्षी मिश्रा, अरविंद प्रकाश, सवीन्द्र सिंह को पदोन्नत किया गया है।

इसी प्रकार जिलास्तर के अधिकारियों सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक से उप आयुक्त एवं उप निबंधक पद पर 11 अधिकारी प्रोन्नत किये गये, जिसमें दीपक थरेजा, अमित कुमार पाण्डेय, लोकेश त्रिपाठी, प्रदीप कुमार सिंह, आशीष श्रीवास्तव, नवीन चन्द्र शुक्ला, मोहशीन जमील, अखिलेश प्रताप सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, ब्रजकिशोर मिश्रा, विवेका सिंह को उपायुक्त पदों पर पदोन्नति दी गई है।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली-रोहित शर्मा फ्लॉप, शुभमन गिल भी हुये फेल, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

संबंधित समाचार