PM Modi on Diwali: देशभर में दिवाली की धूम, PM मोदी ने दी बधाई ..त्योहारों में स्वदेशी उत्पाद खरीदने का किया आग्रह
दिल्ली।। आज पूरा देश दिवाली पर्व में डूबा हुआ है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दिवाली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।
https://twitter.com/narendramodi/status/1980069201550151698
इसके साथ ही उन्होंने अपने इस पर्व पर सभी लोगो से अपील कि वह लोकल फॉर वोकल के जरिये अपने ही भारत में बने उत्पादों को ख़रीदे उन्होंने रविवार को नागरिकों से स्वदेशी उत्पाद खरीदकर और 140 करोड़ भारतीयों की कड़ी मेहनत का जश्न मनाकर त्योहार मनाने का आग्रह किया।
मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आइए इस त्योहारी मौसम को 140 करोड़ भारतीयों की कड़ी मेहनत, रचनात्मकता और नवाचार का जश्न मनाकर मनाएं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आइए, हम भारतीय उत्पाद खरीदें और कहें - गर्व से कहो यह स्वदेशी है।’’ उन्होंने नागरिकों से यह आग्रह भी किया कि वे त्योहारों के मौसम में अपनी खरीदारी सोशल मीडिया पर साझा करें। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आपने जो भी खरीदा है, उसे सोशल मीडिया पर भी साझा करें। इस तरह आप दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे।’
https://twitter.com/narendramodi/status/1979947034460197319
ये भी पढ़े :
दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश... बधाई देकर बोली-सुरक्षित, जिम्मेदारीपूर्वक और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाएं त्यौहार
