दिवाली पर आग से निपटने का ब्लूप्रिंट तैयार... 300 दमकलकर्मी अलर्ट, सूचना पर पांच से दस मिनट में पहुंचेगी
लखनऊ, अमृत विचार: दिवाली पर आग से कोई भी अनहोनी होने से निपटने के लिए दमकल विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल के साथ ही 46 दमकल और 300 कर्मचारी आग की घटनाओं से निपटने के लिए तैनात किए गए हैं। बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों व बस्तियों के करीब 30 स्थानों पर दमकल की गाड़ियां खड़ी की गई हैं। दमकल की एक गाड़ी पर चार जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा अन्य दमकलकर्मियों को रिजर्व में रखा गया है। सभी नौ फायर स्टेशनों के एफएसओ को अलर्ट कर दिया गया है।
आग की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर गाड़ी रवाना की जाएगी। इसके अलावा दमकल मार्ग जाम मुक्त हो इसकी भी व्यवस्था की गयी है। अगर अतिक्रमण के जाम में न गाड़ी नहीं फंसी तो सूचना पर पांच से 10 मिनट के अंदर मौके पर पहुंच जाएगी। सीएफओ अंकुश मित्तल ने लोगों से अपील की है कि दमकल को देखते ही तत्काल रास्ता दें। क्योंकि आग की घटनाओं पर हम जितनी जल्दी पहुंचेंगे। उतनी तत्परता से फायर फाइटिंग शुरू होगी और जान माल का नुकसान कम होगा। घने बाजारों और संवेदनशील इलाकों में भी दमकल की गाड़ियां खड़ी की गई हैं।
यहां तैयार रहेगी अग्निशमन टीम
चौक, नक्खास, अमीनाबाद, तालकटोरा, टेढ़ी पुलिया, कपूरथला चौराहा, पुरनिया चौराहा, महानगर चौराहा, तेलीबाग, पॉलिटेक्निक चाैराहा, रकाबगंज पुल, पत्रकारपुरम चौराहा, मुंशी पुलिया, भूतनाथ, गोसाईंगंज, बंथरा बाजार, आलमबाग चौराहा, कमता, सीतापुर रोड, छठा मिल, आईआईएम रोड, विकासनगर, दुबग्गा, सरोजनीनगर, कृष्णानगर, बुद्धेश्वर, बीकेटी, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, हजरतगंज चौराहा, चिनहट तिराहा।
आग लगे तो यहां दें सूचना
हजरतगंज फायर स्टेशन: 9454418642, 9454408641
इंदिरानगर फायर स्टेशन: 9454418650, 9454418649
पीजीआई फायर स्टेशन: 9454418646, 9454418645
चौक फायर स्टेशन: 9454418644, 9454418643
गोमतीनगर फायर स्टेशन: 9454418658, 9454418657
आलमबाग फायर स्टेशन: 9454418648, 9454418647
सरोजनीनगर फायर स्टेशन: 9454418656, 9454418655
बीकेटी फायर स्टेशन: 9454418652, 9454418651
गोसाईगंज फायर स्टेशन: 7839861686, 7839866621
इन संसाधन से लैस होगी दमकल टीम
मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल: 01 (अत्याधुनिक उपकरणों से लैस)
हाईड्रोलिक प्लेटफार्म: 02
वॉटर बाउजर: 03
फोम टेंडर: 03
वॉटर टेंडर: 20
वॉटर मिस्ट हाईप्रेशर टेंडर: 05
वाहटर क्विक रिस्पांस व्हीकल: 02
बुलेट मोटर साइकिल: 10
एडवांस रेस्क्यू टेंडर: 01
