Rampur: महिला कैशियर को अश्लील ऑडियो भेजकर बैंक मैनेजर समेत दो फंसे
रामपुर, अमृत विचार। महिला कैशियर को अश्लील ऑडियो भेजने में बैंक मैनेजर और चपरासी फंस गए है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बैंक मैनेजर सहित दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है। मौजूदा समय में जिले के एक जिला सहकारी बैंक में कैशियर के पद पर तैनात है। 19 अक्टूबर को रात्रि 9:34 उसके पास नए नंबर से कॉल आई थी। जिसको कैशियर ने रिसीव नहीं किया। उसके बाद कुछ देर बाद के फिर से कॉल आई तो महिला कैशियर ने रिसीव किया। बैंक मैनेजर विनोद कुमार ने महिला को बताया कि आपके मोबाइल पर एक रिकार्डिग छोड़ी है।
उसको आप सुन लेना। उसके बाद महिला ने जब रिकार्डिंग को सुना तो बैंक मैनेजर और चपरासी दोनों महिला को लेकर अश्लील बातें कर रहे थे। उसके बाद ऑडियो को वायरल कर दिया। महिला ने मामले में अजीमनगर थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने बैंक मैनेजर और चपरासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
