Govardhan Puja: चित्रकूट में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट पर्व, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के पौराणिक एवं धार्मिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में बुधवार को अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा का पर्व मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया। भगवान को 56 भोग लगा और जगह-जगह बड़े-बड़े भंडारे किये गये। हज़ारों लोगों ने अलग-अलग जगह प्रसाद पाया। मंदिरों में संत महंतों ने 56 भोग का प्रसाद लगाया और सभी मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
अन्नकूट का महोत्सव मनाने वाले मंदिरों में प्रमुख रूप से जानकी कुंड पंजाबी भगवान आश्रम हनुमान धारा मुखारविंद बड़े हनुमान जी सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट अनसूया आश्रम प्रमोद वन भरत मिलाप मंदिर यज्ञ वेदी मंदिर मत गजेंद्र भगवान जैसे तमाम सारे स्थान में भंडारे का आयोजन किया गया।
ये भी पढ़े :
दीपावली पर बोनस नहीं...तो काम नहीं , ‘आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे’ टोल कर्मचारियों ने किया विरोध, कम बोनस पर हटाए टोल बैरियर्स
