पीपल के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव: कलवारी थाना क्षेत्र की घटना, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले से बुधवार काे एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। मामला कलवारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। मौके से घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि कलवारी थाना क्षेत्र के मंधरपुर गांव का एक (26) वर्षीय निवासी अमरजीत का शव गांव के सिवान में पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है। इस घटना से पूरे गाँव में सनसनी फैल गयी है जो भी इस घटना के बारे में सुन रहा है वह अचंभित हो जा रहा है।  

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो यह भी बताया कि हत्या या आत्महत्या का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। की युवक ने खुद ही फांसी लगाई है या फिर उसे मरने के पीछे किसी अन्य का हाथ है।   

ये भी पढ़े :  

Govardhan Puja: चित्रकूट में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट पर्व, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

संबंधित समाचार