बाराबंकी में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद: पुरानी रंजिश के चलते मारपीट में कई घायल, तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली हैदरगढ़ के कनवा गांव में पैतृक संपत्ति के बटवारे को लेकर चाचा-भतीजे के बीच मंगलवार की शाम विवाद बढ़ गया। जब भतीजे आलोक प्रताप सिंह पुत्र स्व. साहेब बक्स सिंह ने आरोप लगाया कि चाचा राम अनुज भान सिंह पुत्र स्व. सुखमंगल सिंह, उनकी पत्नी ऋषिबाला सिंह और पुत्री अंजली सिंह ने लाठी व लोहे की पाइप लेकर उसके घर में घुसकर हमले का प्रयास किया। 

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दीपावली की रात और मंगलवार को हुई मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही बचाव के लिए शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बनीकोडर में दीपावली की रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। 

शिकायतकर्ता शशिनाथ लाल पुत्र शिवराम ने आरोप लगाया कि बाबूलाल, अमर, मुन्ना, भारत, प्रेमचंद्र, मायाराम, आरती और राजकुमार समेत कई लोगों ने हमला किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक ललित कुमार को सौंपी है। इसी तरह नगर पंचायत वार्ड नंबर 3 निवासी शेरबहादुर पुत्र रामतिलक ने दीपावली की रात दलित परिवार पर हमला करने का आरोप लगाया है। 

पीड़ित के मुताबिक प्रेमपाल पुत्र पताली, उसकी पत्नी रेनू, बेटे रोहित व विशाल समेत कई लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए उसके परिवार पर हमला किया। तोड़फोड़ में कई लोग घायल हुए। बदोसरांय थाना क्षेत्र निवासी अंकित मौर्या पुत्र साधूराम ने बताया कि उनके घर के पास उनके रिश्तेदार जुआ खेल रहे थे। तभी गांव के लोगों से उनका झगड़ा हो गया। 

अंकित और उनके भाई अंकुल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने गालियां देते हुए लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से हमला कर दिया। इस हमले में अंकित और अंकुल के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। अंकित ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की वहीं गंभीर रूप से घायल अंकित को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़ित के घर को घेर लिया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

ये भी पढ़े : 

Govardhan Puja: गोंडा में लगा भगवान घनश्याम को 56 भोग... स्वामी नारायण मंदिर में अन्नकूट भंडारे का आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

संबंधित समाचार