बाराबंकी में BSNL हाई-स्पीड इंटरनेट का सामान जलकर हुआ खाक, खड़े ट्रक में गैस सिलेंडर फटने से अफरातफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। सोमवार भोर सफदरगंज बांसा मार्ग पर सफदरगंज ईदगाह के निकट कई दिनों से खड़े ट्रक में अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। ट्रक में रखे गैस सिलेंडर और टायर एक-एक कर तेज धमाकों के साथ फटने लगे, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में बीएसएनएल द्वारा ग्राम पंचायतों को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ने के लिए भूमिगत लाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। इसी कार्य में लगे दूसरे प्रांतों के मजदूर ट्रक में बने अस्थायी आश्रय (बोगा) में ही रहते थे। दीपावली से पूर्व मजदूर घर चले गए और ट्रक में ही उनका सामान व गैस सिलेंडर रखा था। सोमवार सुबह करीब 5 बजे अचानक ट्रक में आग लग गई, जो कुछ ही देर में विकराल रूप ले बैठी। 

फायर कर्मियों के पहुंचने तक ट्रक में रखा बीएसएनएल का सामान व मजदूरों की सामग्री जलकर राख हो गई। इधर, मोम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के चंदूरा गांव निवासी गल्ला व्यापारी मुकेश पोरवाल के गोदाम में सोमवार को पटाखे की चपेट में आने से आग लग गई। हादसे में गोदाम में रखा गल्ला व बारदाना जलकर नष्ट हो गया। आग से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े : 

बाराबंकी में पैतृक संपत्ति को लेकर बटवारे को लेकर विवाद: पुरानी रंजिश के चलते मारपीट में कई घायल, तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार