Moradabad: कटघर में नशे का कारोबार बेकाबू, दो महीने में तीन हत्याओं से हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दो महीनों में क्षेत्र में हुई तीन हत्याओं ने उजागर कर दिया है कि क्षेत्र में नशे की जड़ें गहराई तक फैल चुकी हैं। तीनों हत्याओं में कहीं न कहीं नशे का संबंध सामने आने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मंगलवार को हुई कटघर के पचपेड़ा मोहल्ला छत्ता बीच में विनायक की हत्या भी नशे की हालत में किए जाने की बात सामने आई है। मोहल्ले के रहने वाले दबी जुबान से कह रहे है कि अब घर घर में नशे ने पैर पसार लिए है। शराब के अलावा क्षेत्र अन्य नशीले पदार्थ भी जहां तहां बिक रहे है। कटघर में खुलेआम नशे का व्यापार हो रहा है। यह बात कुछ दिन हुई कमल चौहान की हत्या के वक्त भी नशे के कारोबार की बात सामने आई थी। जिसके बाद कटघर पुलिस ने अब तक नशे के कारोबार को बंद कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जिस परिणाम अब एक और हत्या हो गई।

लोगों में रोष, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
क्षेत्र में नशे के सौदागरों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में नशे की लत युवाओं के साथ-साथ स्कूली छात्रों तक पहुंच चुकी है, जिससे अभिभावकों में गहरी चिंता व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि कटघर थाना क्षेत्र में पुलिस की ढिलाई और कृपा से नशे का कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कटघर थाना क्षेत्र में अगर नशे का कारोबार चल रहा है तो किसी भी दशा में ऐसे कोई कोई कारोबार नहीं करने दिया जाएगा। जिससे समाज में बुराई और अपराध को बढ़ावा मिले ऐसे सभी नेटवर्क को तोड़ने के लिए सख्त अभियान चलाया जाएगा। जल्द ही नशे के कारोबारियों को बंद कर कारोबार खत्म कर दिया जाएगा।

 

संबंधित समाचार