Moradabad: विनायक हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार...बाइक खड़ी करने के विवाद में किया था कत्ल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में 21 अक्टूबर की शाम हुए युवक हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने बुधवार को कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।

बुधवार को एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना कटघर क्षेत्र के मोहल्ला कटघर बीच स्थित होली का मैदान में 21 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे 17 वर्षीय विनायक सिंह पुत्र पवन कुमार सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में भाई की तहरीर पर थाना कटघर पुलिस ने हत्या समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।जिसके बाद पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी कटघर के नेतृत्व में आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। 

पुले कौशिक उर्फ विशाल कौशिक, आकाश रावत उर्फ सोना निवासी मोहल्ला कटघर फूलवती इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया और मुकदमे में आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन उनका विनायक के भाई अभिषेक से बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े के दौरान उन्होंने अपने साथियों अनिल शर्मा और अनंत कौशिक के साथ मिलकर अभिषेक पर हमला किया। बीच-बचाव करने आए अभिषेक के भाई विनायक सिंह पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

पुले कौशिक का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार,आरोपी पुले कौशिक का पहले से आपराधिक इतिहास है। हालाकि अनिल शर्मा और अनंत कौशिक पुलिस गिरफ्त से दूर हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

 

संबंधित समाचार