UP News: 10 माह बाद तय हुई आयुष डॉक्टरों के इंटरव्यू की डेट, नवंबर तक चयनित डॉक्टरों की होगी तैनाती 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

30 अक्टूबर से पांच कार्यदिवस होगा इंटरव्यू

लखनऊ, अमृत विचार: राजधानी में आयुष डॉक्टरों के इंटरव्यू की डेट 10 माह बाद फाइनल हो गई। पांच दिन तक इंटव्यू प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इंटरव्यू संग मेरिट के आधार पर डॉक्टरों का रिजल्ट जारी होगा। अफसरों का कहना है नवंबर माह तक इंटरव्यू का रिजल्ट जारी कर डॉक्टरों को तैनाती दे दी जाएगी।

सरकारी अस्पतालों में आयुष यूनिट का संचालन हो रहा है। इन यूनिटों में आयुष के डॉक्टर नहीं हैं। एनएचएम ने पिछले वर्ष दिसंबर में जिले में 21 आयुर्वेद डॉक्टरों की भर्ती का फैसला लिया था। पहली बार इंटरव्यू में शामिल होने से पहले डॉक्टरों को फार्म भरकर सीएमओ आफिस में जमा कराया गया था। 21 पद के सापेक्ष में करीब 2200 डॉक्टरों ने फार्म जमा किए थे। एक अनुमान के मुताबिक, एक पद पर 105 डॉक्टरों ने आवेदन किया है। कई माह बाद भी इंटरव्यू की तारीख तय नहीं हो सकी थी। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने चयन की प्रक्रिया मेरिट के आधार पर कराने का फैसला लिया था। अफसरों के जरिए हाई मेरिट वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की है। 

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया एक पद के सापेक्ष 20 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 30 अक्टूबर से इंटरव्यू प्रक्रिया की शुरू होगी। ये पांच कार्यदिवस तक चलेगी। जिसके बाद रिजल्ट जारी होगा।

यह भी पढ़ेंः Andhra Pradesh bus fire: कुरनूल में दिल दहला देने वाला हादसा, यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 12 लोग जिंदा जले, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

 

संबंधित समाचार