बस्ती में आजम की फोटो पर पोती कालिख: मामले में 8 के खिलाफ मुकदमा, जांच जारी  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के पुरानी थाना क्षेत्र की पुलिस ने समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मोहम्मद आजम खान के चित्र पर कालिख पोतने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। निर्मलीकुण्ड मंदिर के समीप सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव द्वारा लगाये गये दीपावली की बधाई सन्देश की होर्डिंग में आजम खां की फोटो पर कुछ व्यक्तियों ने कालिख पोत दिया था। 

पुलिस सूत्रो ने शुक्रवार को बताया कि सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार त्रिपाठी ने पुरानी बस्ती थाने मे तहरीर देकर कहा कि प्रमोद पाण्डेय,आशीष गुप्ता,नरेन्द्र दुबे, विवेक बघेल तथा चार अन्य ने निर्मली कुंड मन्दिर के समीप सपा की होर्डिंग में आजम खां की फोटो पर कालिख पोत दिया। तहरीर के आधार पर चार नामजद तथा चार अज्ञात के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़े : 
बहराइच में महिला पर बाघ का हमला: सिर व गर्दन मे घाव, चीख पुकार से ग्रामीणों ने दौड़ाया 

 

संबंधित समाचार