नीट यूजी : अभ्यर्थी 27 तक चुन सकते हैं मनपसंद कॉलेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक ने संशोधित समय सारिणी वेबसाइट पर किया अपलोड

राज्य ब्यूरो, लखनऊ, अमृत विचार : नीट यूजी 2025 की तीसरी काउंसिलिंग की समय सारिणी में एक बार फिर फेरबदल हुआ है। पुन: संशोधन के बाद मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थी 27 अक्टूबर सुबह 11 बजे तक मनपसंद कॉलेजों को वरीयता क्रम में चुन सकेंगे। यह सूचना चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक कार्यालय द्वारा वेबसाइट पर जारी कर दी गयी है।

चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक अपर्णा यू ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश के सभी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस की कुल 962 सीटें रिक्त हैं। अभ्यर्थियों से कॉलेज की प्राथमिकताएं लेने के एक दिन बाद 29 अक्टूबर को सीट आवंटन के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। बाद में अगले दिन 30 अक्टूबर से संबन्धित कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएंगी, जिसे 5 नवंबर 2025 तक पूर्ण करनी होगी। मालूम हो कि 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीसरी काउंसिलिंग में अभी तक 24 अक्टूबर तक ही प्राथमिकताएं देनी थीं, जिसको बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : बच्चे के इन लक्षणों का न ले हल्के में : खतरनाक बीमारी बदसूरत हो जाता है चेहरा... खराब हो जायेगा पूरा जीवन

संबंधित समाचार