ज्ञानवापी विवाद : सील किए गए ‘वजूखाने’ के ताले पर फटा कपड़ा लगाने पर दोनों पक्ष सहमत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। ज्ञानवापी विवाद से जुड़े हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों ने मस्जिद परिसर में सीलबंद ‘वजूखाने’ के ताले पर बंधे कपड़े को बदलने पर मौखिक रूप से सहमति व्यक्त की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ‘वजूखाने’ के ताले पर बंधा कपड़ा समय के साथ फट और घिस गया है। ज्ञानवापी विवाद से जुड़ा मुकदमा अदालत में है। 

जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश मिश्रा ने बताया कि वाराणसी जिला न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 29 अक्टूबर तय की है। उन्होंने बताया कि अदालत ने कहा कि चूंकि मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है इसलिए वह स्वयं कोई आदेश जारी नहीं कर सकती। मिश्रा ने बताया, “अदालत ने कहा हालांकि, अगर दोनों पक्ष सहमत हो तो ताले पर लगे कपड़े को बदला जा सकता है।” 

सर्वेक्षण के दौरान दीवानी न्यायाधीश (वरिष्ठ खंड) और उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद विवादित ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाना क्षेत्र को 16-17 मई, 2022 को सील कर दिया गया था। मिश्रा के अनुसार, ताले पर बंधा कपड़ा समय के साथ फट और घिस गया है तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हिंदू पक्ष ने इस वर्ष आठ अगस्त को एक याचिका दायर कर इसे बदलने की अनुमति मांगी थी। 

संबंधित समाचार