Lucknow News: अटल बिहारी वाजपेई छठ पूजा स्थल पर अराजक तत्वों ने तोड़ी वेदी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ/सरोजनीनगर, अमृत विचार: थाना क्षेत्र के प्रथम वार्ड के गौरी विहार स्थित अटल बिहारी वाजपेई छठ पूजा स्थल पर गुरुवार देर रात अराजक तत्वों ने एक वेदी को तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह जानकारी मिलने पर पार्षद गीता देवी गुप्ता और पुलिस मौके पर पहुंचीं। इसके बाद पार्षद ने खुद वेदी का पुनर्निर्माण कर मिसाल पेश की। पुलिस का मानना है कि यह हरकत संभवतः किसी नशेड़ी द्वारा की गई है। फिलहाल किसी ने इस संबंध में तहरीर नहीं दी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पार्षद गीता देवी गुप्ता ने जिस श्रद्धा और संकल्प के साथ टूटी वेदी को फिर से बनाया, वह समाज में आस्था और नारी शक्ति का प्रतीक बन गया है। लोगों ने पार्षद के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने यह साबित किया है कि आस्था को तोड़ा नहीं जा सकता। अब गौरी विहार में छठ महापर्व की तैयारियां पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ चल रही हैं।

संबंधित समाचार