UP News: नाइजीरियाई पैराबैडमिंटन में पुनर्वास विश्वविद्यालय छात्रों ने रचा इतिहास, मेडल जीतकर विश्वविद्यालय के छात्रों ने लहराया तिरंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: अफ्रीका के नाइजीरिया में आयोजित प्रथम आबिया पैरा बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के छात्रों ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। पुरुष युगल (SU-5) मुकाबले में राहुल कुमार और उनके साथी राहुल विमल ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। वहीं, महिला शटलर कनक सिंह जादौन ने (SL-4) महिला सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स मुकाबलों में दो कांस्य पदक पर कब्जा किया।

विदेशी धरती पर छात्रों की इस सफलता से विश्वविद्यालय में जश्न का माहौल है। विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य संजय सिंह ने राहुल और कनक की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की और आशा जताई कि विश्वविद्यालय जल्द ही पैरा खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा।

एमबीए की छात्रा कनक सिंह जादौन और एमए हिंदी के छात्र राहुल कुमार ने अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रो. पी. राजीवनयन, निदेशक, क्रीड़ा एवं योग प्रकोष्ठ ने कहा, “आने वाले वर्षों में विश्वविद्यालय बैडमिंटन के साथ ही जूडो और एथलेटिक्स में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को स्थापित करने में सफल होगा।”

संबंधित समाचार