Bareilly : नहाय खाय के साथ आज शुरू होगा छठ पूजा का महापर्व

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। छठ पूजा का महापर्व शनिवार से नहाय खाय के साथ शुरू होगा। पूजा के लिए व्रती महिलाओं ने शुक्रवार को पूरे दिन तैयारियां की। इज्जतनगर रेलवे कैंटीन बाजार में शुक्रवार की शाम को काफी रौनक बढ़ी। शहर के साथ ही आसपास जिले के पूर्वांचलवासी भी पूजा सामग्री के साथ ही व्रत में खाने का सामान और फल लेने के लिए पहुंचे।

पूर्वांचल भोजपुरी समाज समिति के उपाध्यक्ष एसके पाण्डेय ने बताया कि छठ पूजा की शुरुआत शनिवार को नहाय-खाय से होगी। व्रती महिलाएं सूर्योदय से पहले स्नान करके अपने व्रत की शुरुआत करेंगी। इस दौरान घर में पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। व्रत में महिलाएं देशी घी में बनी लौकी चने की दाल और चावल का प्रसाद बनाकर ग्रहण करेंगी। इस दिन शरीर और मन को शुद्ध करने का प्रतीक माना जाता है ताकि अगले दिनों का व्रत पूरी श्रद्धा से पूरा किया जा सके।

व्रत और पूजा की तैयारियों के तहत पूर्वांचलवासियों ने शुक्रवार को खरीदारी की गई। इज्जतनगर रेलवे कैंटीन बाजार में बाजार में खरीदारी के लिए शहर ही नहीं आसपास के जिलों से भी लोग पहुंचे। इस दौरान लोगों ने बांस से बने हुए दउरा, ढगरा, ठेकुआ सांचा सहित सूप, पान, सुपारी, नारियल, साठी के चावल, बद्दी, आलता, किराव समेत पूजा की सभी सामग्री खरीदी। पूजा में मुख्य प्रसाद ठेकुआ बनाने के लिए गेहूं की सफाई करने के बाद लोगों ने चक्की पर पहुंचकर आटा पहले ही पिसवा लिया है, जिससे व्रत के दौरान इधर-उधर न भागना पड़े।

छठ पूजा में रखा जाता तन-मन की शुद्धता का ख्याल
पूर्वांचल भोजपुरी समाज समिति के उपाध्यक्ष ने बताया कि भैया दूज से ही पूजा में उपयोग होने वाली सब्जियों और फलों को लोग खाना बंद कर देते है। पूजा का समापन होने के बाद ही लोग इन सब्जियों और फलों का सेवन करते हैं। छठ पूजा में तन मन धन की पूरी शुद्धता का ध्यान रखा जाता है। छठ पूजा में लोग एक-दूसरे से द्वेष भुलाकर मिलते हैं। पूजा के चारों दिन झूठ बोलना भी वर्जित है। पूजा के दिनों कोई न तो झूठ बोल सकता है न किसी लड़ाई करते हैं।

छठ पूजा के लिए शहर में बने हैं कई पक्के घाट
छठ पूजा के लिए शहर में कई जगह पक्के घाट बने हुए हैं जहां पहुंचकर हजारों व्रती छठ मइया की पूजा करेंगे। मंदिरों में बने पक्के घाटों की रंगाई पुताई पूरी हो चुकी है। व्रती इन्हीं घाटों पर पूजा करते हैं। शिव पार्वती मंदिर और एमजेपीआरयू, धोपश्वर, तपेश्वर, सिद्धार्थ नगर मंदिर में बने घाटों की रंगाई पुताई पूरी हो चुकी है। नदियों के किनारे होने वाली छठ पूजा के लिए भक्त उसी दिन पहुंचकर किनारों पर साफ- सफाई करते हैं। देवरनियां नदी और रामगंगा घाट पर भी बड़ी संख्या में महिलाएं छठ मइया की पूजा करती हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात