बाराबंकी : सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवा/बाराबंकी, अमृत विचार : एक दिन पूर्व घर से निकले युवक का शव मार्ग किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। मृतक की पहचान क्षेत्र के शातिर अपराधी के रूप में हुई, जो कई घटनाओं का आरोपी है। उधर पिता ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र में मामापुर गांव से करीब 5 सौ मीटर दूर मार्ग किनारे गड्ढे में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भानु यादव 35 पुत्र रामनरेश यादव निवासी मामापुर के रूप में हुई। शव पूरी तरह से काला पड़ चुका था।

घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार और कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पिता रामनरेश का कहना है कि भानु शुक्रवार की रात घर से निकला और सुबह उसका शव खेतों के पास गड्ढे में पड़ा मिला। 

 

cats

बताया जा रहा कि भानु का आपराधिक इतिहास पुराना है और वह कई बार जेल जा चुका था। पुलिस के मुताबिक भानु यादव मध्य प्रदेश में हुई एक हत्या व वर्ष 2012 में एक नाबालिग दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में जेल जा चुका था। 

इसके अलावा 5 अगस्त 2024 को मामा नहर पुल के पास स्थित कन्हैया होटल में अशोक यादव निवासी मामापुर की हत्या के मामले में भी वह आरोपी था। कुछ माह पूर्व ही वह जेल से रिहा हुआ था। कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

संबंधित समाचार