भारत में धमाल मचाने आ रहे अमेरिकी गायक पिटबुल, गुड़गांव और हैदराबाद में कॉन्सर्ट...इस प्लेटफार्म से Tickets करे बुक 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। पिटबुल के नाम से मशहूर अमेरिकी रैपर-गायक अर्मांडो क्रिश्चियन पेरेज फिर से भारत आने वाले हैं। वह गुड़गांव और हैदराबाद में प्रस्तुति देंगे। पिटबुल के लोकप्रिय ट्रैक में "टिम्बर", "होटल रूम सर्विस", "नो लो ट्रेट्स" शामिल हैं।

इससे पहले उन्होंने 2011, 2017 और 2019 में भारत में प्रस्तुति दी है। उनका संगीत कार्यक्रम "पिटबुल: आई एम बैक" दौरे का हिस्सा होगा, जो 6 दिसंबर को गुड़गांव के हुडा ग्राउंड में होगा। 

इसके बाद 8 दिसंबर को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में वह एक और प्रस्तुति देंगे। ‘BookMyShow’ ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट में यह जानकारी साझा की। पोस्टर में गायक की तस्वीर के साथ कार्यक्रम की तारीखें भी लिखी हुई हैं।

https://www.instagram.com/bookmyshowin/p/DQLifX9DEjd/?hl=en

पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "मिस्टर वर्ल्डवाइड अपनी यात्रा 'पिटबुल: आई एम बैक' के साथ भारत आ रहे हैं।" भारत में अपने कार्यक्रम के बाद वह बहरीन जाएंगे, जहां 11 दिसंबर को उनका संगीत कार्यक्रम होगा। 

ये भी पढ़े : 

Baahubali Trailer: सिनेमाघरों में लौटने को है तैयार एस.एस. राजामौली की बाहुबली, ट्रेलर हुआ रिलीज 

 

संबंधित समाचार