परेश रावल की फिल्म 'The Taj Story' की रिलीज डेट आई सामने.. ट्रेलर ने मचा दी थी तबाही, पोस्टर जारी
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता परेश रावल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द ताज स्टोरी' को लेकर काफी चर्चा में है वही इसका नया पोस्टर रिलीज हो गया है। परेश रावल द्वारा अभिनीत, स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्रा. लि. और सीए सुरेश झा द्वारा प्रस्तुत तथा तुषार अमरीश गोयल द्वारा लिखित और निर्देशित 'द ताज स्टोरी', अपने धमाकेदार और सोचने पर मजबूर करने वाले ट्रेलर के चलते लगातार विवाद खड़ा कर रहा है।
बता दें कि इस फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर विकास राधेश्याम हैं। फिलहाल रिलीज से पहले मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें परेश रावल के हाथ में न्याय का तराज़ू है, जिस पर ताज महल संतुलित है। इस फिल्म का संगीत रोहित शर्मा और राहुल देव नाथ ने तैयार किया है। 'द ताज स्टोरी' भव्य पैमाने पर 31 अक्टूबर 2025 को पूरे भारत में रिलीज़ होने जा रही है।
ये भी पढ़े :
भारत में धमाल मचाने आ रहे अमेरिकी गायक पिटबुल, गुड़गांव और हैदराबाद में कॉन्सर्ट...इस प्लेटफार्म से Tickets करे बुक
