Lucknow News: किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला, एफआईआर के बाद अंतिम संस्कार

लखनऊ/ बख्शी का तालाब, अमृत विचार: इटौंजा इलाके के एक कस्बे में शुक्रवार को किशोरी ने घर के अंदर दुपट्टे का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन लेकर गांव पहुंचे। किशुनपुर रोड पर शव वाहन रोककर ग्रामीणों ने हंगामा किया और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने काफी देर तक समझाइश दी और एफआईआर दर्ज करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

कस्बा निवासी किशोरी के पिता के मुताबिक, महोना निवासी कल्लू यादव ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और शारीरिक शोषण किया। बीते गुरुवार को घर वाले लड़की को जबरन लेने आए, जिसमें कल्लू यादव का भाई काके यादव, सहयोगी अजीत गौतम और कल्लू की मां शामिल थे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की।

दीपावली के दौरान घर में रिश्तेदार होने के कारण वे धमकी देकर चले गए। शुक्रवार को लड़की को बुलाकर भला-बुरा कहा और शादी से इनकार कर दिया, जिससे किशोरी आहत हुई और अंततः उसने खुदकुशी कर ली।

पिता ने कल्लू यादव, काके यादव, अजीत गौतम और कल्लू की मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर इटौंजा मारकंडेय यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 

संबंधित समाचार