Bareilly : युवक को साढ़ू ने राजस्थान में बंधक बनाकर पिलाई पेशाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिरौली, अमृत विचार। सिरौली थाना क्षेत्र के एक युवक को उसके साढ़ू ने राजस्थान में बंधक बनाकर जबरन पेशाब पिलाई और विरोध पर मारपीट की। पीड़ित थाने में तहरीर देने पहुंचा लेकिन पुलिस ने राजस्थान का मामला बताते हुए उसे राजस्थान में तहरीर देने को कहा। 

सिरौली के मोहल्ला साहूकारा निवासी व्यक्ति 14 अक्टूबर को अपने साढ़ू और एक अन्य साथी के कहने पर राजस्थान मेले में दुकान लगाने के लिए गए। चार दिन उनको उन लोगों ने ठीक से रखा, पांचवें दिन जब दुकान को बंद करके वह अपने कमरे पर आए तो लोगों ने उनको कमरे में ही बंधक बना कर मारपीट की। उनके पास रखे हुए डेढ़ लाख रुपये भी छीन लिए।

 पूरी रात कमरे में बंधक बनाकर रखा और जब उसने पीने के लिए पानी मांगा तो उसे मारते पीटते हुए जबरन गिलास में लघुशंका कर पिलाई। उसने जैसे-तैसे वहां से भागकर अपनी जान बचाई और यहां घर पहुंचा। सिरौली थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि घटना स्थल राजस्थान का होने के कारण उन्हें राजस्थान में तहरीर देकर कार्रवाई के लिए कहा गया।

 

संबंधित समाचार