Kanpur News: छठ पूजा पर घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए कई रुटों पर डावर्जन ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया चार्ट
कानपुर, अमृत विचार। छठ पूजा पर शहर के घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात विभाग ने 27 एवं 28 अक्टूबर को कई रुटों पर डावर्जन किया है जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने चार्ज जारी करते हुए राहगीरों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की गुजारिश की है।
डीपीसी यातायात रवींद्र कुमार ने छठ पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कई मार्गों पर 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से पूजा समाप्त होने तक, 28 अक्टूबर को रात 2 बजे तक यातायात में बदलाव किया है। डीसीपी ने कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की है।
ऐसे रहेगी यातायात व्यवस्था
॰ गंगा बैराज चौराहा से कोई भी मध्यम व भारी वाहन अटल घाट व कर्बला चोराहा की ओर नहीं जाएगा। ऐसे वाहन गंगा बैराज से सीदे यश कोठारी मंधना चौराहा होकर चलेंगे।
॰ गुरुदेव चौराहा से आने वाले चार पहिया वाहन जिन्हें मैनावती मार्ग तिराहा होकर कर्बला चौराहा गंगा बैराज की तरफ जाना है। ऐसे वाहन मैनावती मार्ग तिराहा से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मैनावती मार्ग तिराहा से बाएं मुड़कर एनआरआइ सिटी होकर चलेंगे।
॰ शारदा नगर नौ नंबर क्रासिंग से आने वाले चार पहिया वाहन, जिन्हे नमक फैक्ट्री चौराहा की तरफ जाना है वे छपेडा पुलिया से आगे नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन छपेडा पुलिया से बाएं मुडकर काकादेव थाना होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
॰ कंपनी बाग चौराहा से जाजमऊ बीमा चौराहा, वीआइपी रोड पर सर्किट हाउस होते हुए कोई भी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा बल्कि रावतपुर से रामादेवी जीटी रोड होते अपने गंतव्य को जाएंगे।
॰ विजय नगर चौराहा से भौंती बाईपास चौराहा की ओर मध्यम व भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन विजयनगर चौराहा से बाएं मुडकर दादानगर चौराहा व एलएमएल चौराहा होकर चलेंगे।
॰ कंपनी बाग चौराहा की ओर से गंगा बैराज जाने वाले वाहन कर्बला चौराहा से आगे नहीं पाएंगे बल्कि कर्बला चौराहा से बाएं मुड़ कर मैनावती मार्ग तिराहा होकर चलेंगे।
॰ विजयनगर चौराहा की ओर से नमक फैक्ट्री चौराहा जाने वाले वाहन डबल पुलिया से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन डबल पुलिया से दाहिने मुड़कर नहर रोड, मनोज पान भंडार होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
॰ भाटिया तिराहा से कोई भी मध्यम व भारी वाहन अर्मापुर नहर व पनकी मंदिर की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन भाटिया तिराहा से दाहिने मुड़कर न्यू ट्रांसपोर्ट नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
॰ पनकी पडाव रेलवे क्रासिंग से कोई भी वाहन पनकी मंदिर व आवास विकास नहर की तरफ नहीं जाएगा बल्कि न्यू ट्रासंपोर्ट नगर भौंती बाईपास से दाहिने मुड़कर गैस प्लांट एलएमएल चौराहा से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
॰ न्यू ट्रांसपोर्ट नगर भौंती बाईपास से विजयनगर चौराहा की ओर कोई भी मध्यम व भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन न्यू ट्रांसपोर्ट नगर भौंती बाईपास से दाहिने मुड़कर गैस प्लांट-एलएमएल चौराहा होकर चलेंगे।
॰बगिया क्रासिंग व दलहन क्रासिंग से कोई भी मध्यम व भारी वाहन पनकी रोड, मसवानपुर की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन जीटी रोड़ रावतपुर तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
॰ पनकी शताब्दी द्वारसे कोई भी मध्यम व भारी वाहन आवास विकास नहर की तरफ नही जा सकेंगे। ऐसे वाहन गंगागंज क्रासिंग होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
॰ कल्यानपुर क्रासिंग से कोई भी मध्यम व भारी वाहन आवास विकास नहर की तरफ नहीं जाएगा बल्कि जीटी रोड होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
॰ पनकी रोड से कोई भी वाहन नमक फैक्ट्री की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन कल्यानपुर क्रासिंग, दलहन क्रासिंग से जीटी रोड़ रावतपुर तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
॰ फूलबाग से आने वाले चार पहिया वाहन मेघदूत तिराहा से दाहिने मुड़कर सरसैय्या घाट की तरफ नहीं जाएंगे बल्कि बड़ा चौराहा होते हुए जाएंगे।
॰ गुजैनी के मंयक चौराहा से तात्या टोपे नगर से अंबेडकर नगर तक कोई भी मध्यम व भारी वाहन नहीं जाएगा बल्कि गुजैनी चौकी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
॰ गुजैनी से गुजैनी नहर तक मध्यम व भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ऐसे वाहन गुजैनी सरकारी अस्पताल होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
॰ नंदलाल चौराहा व सीटीआइ चौराहा की तरफ से आने वाले वाहन दीप तिराहा से बाएं मुड़कर गौशाला चौराहा होते हुए चलेंगे।
॰ बर्रा बाईपास चौराहा से कोई भी वाहन दीप तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन नौबस्ता चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
