बरेली: फेरों के बाद दुल्हन को छोड़कर दूल्हा हुआ फरार
अमृत विचार, बरेली। सात फेरों के बाद दूल्हा-दुल्हन को मंडप में छोड़कर फरार हो गया। इसकी जानकारी जब बरातियों को लगी तो वहां पर हंगामा मच गया। दोनों पक्षों के लोगों में काफी देर तक सुलह समझौते के प्रयास होते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत इज्जतनगर पुलिस से की है। …
अमृत विचार, बरेली। सात फेरों के बाद दूल्हा-दुल्हन को मंडप में छोड़कर फरार हो गया। इसकी जानकारी जब बरातियों को लगी तो वहां पर हंगामा मच गया। दोनों पक्षों के लोगों में काफी देर तक सुलह समझौते के प्रयास होते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत इज्जतनगर पुलिस से की है।
पंचशील नगर के रहने वाले युवक मेडिकल कारोबारी है। रविवार को उसकी बारात अशोक विहार में गई थी। बरात की आवभगत अच्छी तरीके से की गई। सभी लोग खुश थे। द्वारचार घुड़चढ़ी होने के बाद जय माल व अन्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। सात फेरे होने के बाद रविवार सुबह जब विदा कराने की बारी आई तो दोनों पक्षों में लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई।
इसके बाद विवाद बढ़ता गया और कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई। हंगामा होने के बाद दूल्हा बगैर दुल्हन बरात लेकर वापस चला गया। काफी देर तक दोनों पक्षों में बातचीत होती रही लेकिन बात नहीं बनी। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। लड़की पक्ष ने इज्जतनगर पुलिस से मामले की शिकायत की है। हालांकि, पुलिस ने रात तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
