बिहार चुनाव: उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर शराब, नकदी की धर पकड़ तेज, अब तक करोड़ों का सामान जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस बार शराब ही नहीं नकद बरामदियों में भी भारी उछाल देखने को मिल रहा है। बीते 90 दिनों में उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से वहां पहुंचाए गए लगभग 72 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए। पटना जिले में ही एक ही दिन में 1.35 करोड़ रुपये बरामद किए गए, जो कथित तौर पर राजनीतिक दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं से जुड़े वाहनों से मिले थे।

इस धरपकड़ में सैकड़ों लीटर शराब भी पकड़ी है। कई जगह यह शराब झारखंड और उत्तर प्रदेश से लाई जा रही थी। सीमा चौकियों पर तैनात विशेष निगरानी दल ने अब तक लगभग 1,100 वाहनों को जब्त किया है, जो अवैध शराब या नकद ले जा रहे थे।

दरअसल, बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन इसके बावजूद वहां शराब तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तस्कर एक बार फिर सक्रिय हैं और बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी की जा रही है। हालांकि, चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य भर में पुलिस की चौकसी बढ़ गई है। सीमा से सटे इलाकों के साथ-साथ अलग-अलग जिलों में चेक पोस्ट बनाकर आने-जाने वाली हर गाड़ियों की सघन जांच जारी है। इसका नतीजा है कि राज्य में बीते कुछ माह में करोड़ों रुपए कैश के साथ-साथ शराब, हथियार, सोना-चांदी सहित अन्य संदिग्ध वस्तुएं जब्त की गई हैं। बीते तीन महीनों में राज्य के अलग-अलग जिलों से इतनी अधिक जब्ती हुई कि जब्तियों का आंकड़ा रिकॉर्ड तोड़ रहा है. जुलाई से अक्टूबर तक राज्य में लगभग 270 करोड़ रुपये की नकद और समान मूल्य की अवैध वस्तुएं जब्त की गईं।

यह भी पढ़ेंः मिताली राज का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त, एलिस पैरी ने महिला वनडे में बनाया नया कीर्तिमान

संबंधित समाचार