झांसी में बड़ा सड़क हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, एक दर्जन से ज़्यादा घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

झांसी। जनपद के थाना समथर इलाके में रतनगढ़ माता मंदिर के लिए जवारे लेकर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक महिला की मृत्यु हो गई है जबकि एक दर्जन से अधिक महिलाएं और बच्चे घायल हो गए।

दुर्घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरविंद कुमार ने बताया कि रविवार देर रात जनपद के ग्राम धौरका, पूंछ से ग्रामीण परिवार सहित ट्रैक्टर से जवारे लेकर मध्य प्रदेश स्थित रतनगढ़ माता मंदिर जा रहे थे। 

रविवार रात मध्य प्रदेश की सीमा पर समथर के निकट स्थित पहुंच नदी के पास उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया जिसमें दब जाने के कारण ग्राम धौरका निवासी सीता पत्नी कमलेश राजपूत (32) की मृत्यु हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक महिलाएं-बच्चे घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। अन्य सभी लोग खतरे से बाहर बताए गए है। ट्रैक्टर ट्रॉली में अधिकांश महिलाएं एवं बच्चे बैठे हुए थे बाकी सभी ग्रामीण पीछे पैदल चल रहे थे।

ये भी पढ़े : 

जिले की सीएचसी में OPD का समय बदला... सर्दी के मौसम को देखते हुए सीएमओ ने किया बदलाव, ये रहेगा समय 

 

संबंधित समाचार